फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत घर लोअर जंडियाल अगोर में ब्लॉक दिवस बना जनआक्रोश का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्व विभाग पर खुलेआम लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
विज्ञापन


दोमाना। पंचायत घर लोअर जंडियाल अगोर में ब्लॉक दिवस उस समय सुर्खियों में आ गया जब ग्रामीणों ने एक स्वर में जमीनी समस्याओं के साथ-साथ सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए। बुधवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी गिनती में लोग पहुंचे और प्रशासन के सामने भड़ास निकाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जम्मू शेर सिंह राणा ने की। उनके साथ एडीसी लॉ एंड ऑर्डर जम्मू अनुसूया जम्वाल मौजूद रहीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क संपर्क की बदहाली, परिवहन सुविधाओं की कमी, बार-बार गुल हो रही बिजली, पेयजल संकट जैसी समस्याओं को लेकर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। ब्लॉक दिवस के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया जब अगोर निवासी पिंटू ने राजस्व विभाग पर खुले मंच से गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विभागीय अधिकारी वैध काम के लिए खुलेआम पैसे मांगते हैं और रिश्वत न देने पर फाइलों को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यह भी खुलासा किया कि फर्द की प्रतियां जारी करने के लिए प्रति मरला 5 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं। इससे आम ग्रामीण बुरी तरह त्रस्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में तैनात राजस्व अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक करार दिया। इससे ब्लॉक दिवस सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम न रहकर जन समस्याओं और प्रशासनिक जवाबदेही का सशक्त मंच बन गया जहां लोगों ने बेखौफ होकर पीड़ा और गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

हालांकि जनता के तीखे तेवरों और आरोप को गंभीरता से लेते हुए एडीडीसी शेर सिंह राणा ने ब्लॉक मथवार के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर समस्या को तत्काल नोट किया जाए और उसका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां एसडीएम जम्मू नॉर्थ दीपक कुमार, डीडीसी मथवार जोगिंदर सिंह काकू, तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा, एसडीपीओ अखनूर वीरेंद्र गुप्ता, बीडीओ मथवार इफरोज राथर, एसएचओ घरोटा इंस्पेक्टर संदीप कटोच, पूर्व सरपंच भगानी अनवर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें