फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवसेना नेता के घर के बाहर धमाका, जंग लगे कील बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एफएसएल की मदद से जांच के लिए सबूत जुटाए
विज्ञापन

जम्मू। कच्ची छावनी में शिवसेना हिंदुस्तान के प्रधान राजेश केसरी के घर के बाहर रविवार रात धमाका हुआ। वारदात स्थल से कुछ जंग खाए कील बरामद हुए। पुलिस ने एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए। हालांकि पुलिस का कहना है -ऐसा कुछ नहीं मिला जिसमें विस्फोटक का इस्तेमाल हो। उधर, शिव सेना नेता ने कहा है - यह आतंकियों और नशा तस्करों की करतूत हो सकती है।
राजेश केसरी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे खाना खाने लगे तो जोरदार धमाका हुआ। छत से गली की तरफ देखा तो लोग एकत्रित थे। केसरी का कहना है - आतंकियों और नशा तस्करों पर सुरक्षा बलों की ओर से शिकंजा कसा गया है। इससे दहशतगर्द हताश होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खोलेगी राज
पुलिस ने धमाके की जगह के पास सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। पता लगाया जा रहा है कि धमाके की वजह क्या रही। इसके लिए बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है। एसएसपी चंदन कोहली के अनुसार कच्ची छावनी में धमाके की शिकायत मिली थी। मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें पुराने शहर में भी कई बार धमाके हुए हैं। विवेकानंद चौक, बस स्टैंड पुलिस थाने के पास ढाबे की छत पर, बीसी रोड पर हमले हो चुके हैं। हालांकि कच्ची छावनी में ग्रेनेड हमले जैसा कुछ नहीं मिला। फिर भी पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें