फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर धमाका: नौशेरा में बारूदी सुरंग धमाके में जवान घायल, बाबा खोडी इलाके की घटना

Sun, 21 Aug 2022 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

बाबा खोडी इलाके में सेना के जवान गश्त पर थे। इस बीच पहाड़ी से एक पत्थर गिरा। इसके चलते वहां लगाई माइन में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
landmine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की नौशेरा तहसील के बाबा खोडी इलाके में शनिवार को हुए बारूदी सुरंग के धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि सेना के जवान गश्त पर थे कि अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरा। पत्थर वहा पहले से लगाई माइन पर गिरा जिससे धमाका हुआ और उसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। 

राजोरी में सेना ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी

शहर से सटे टंडवाल इलाके में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सेना ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। सेना उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सेना के पास सूचना थी कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर एक बस में कुछ संदिग्ध लोग यात्रा कर रहे हैं।  इसके बाद सेना ने टंडवाल में बसों को रोक कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान जम्मू से पुंछ की ओर जा रही एक बस से सभी यात्रियों को उतार कर उनकी पहचान शुरू गई। दो लोगों को संदिग्ध पाए जाने के बाद सेना उन्हें अपने साथ ले गई।संदिग्धों के पास बड़े-बड़े बैग थे। सेना ने बैग भी कब्जे में ले लिए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध पुंछ जिले के मेंढर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें