फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ कैंप में हथियारों की सफाई के दौरान धमाका, एएसआई व हेड कांस्टेबल घायल

Mon, 26 Aug 2019 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • एंटी मेटीरियल राइफल में पुराने शेल में हुआ विस्फोट, दोनों घायल जीएमसी जम्मू रेफर
  • घायल एसएसआई उत्तर प्रदेश व हेड कांस्टेबल राजोरी का रहने वाला 
विज्ञापन
धमाका (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ की 152वीं बटालियन के बरेती स्थित कैंप में सोमवार को हथियारों की सफाई के दौरान हुए धमाके में एक एएसआई और हेड कांस्टेबल घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक इलाज के बाद जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है। एसएसपी जुगल मन्हास ने बताया कि यह विशुद्ध रूप से एक हादसा है। किसी तरह की कोई रहस्यमय धमाका नहीं है, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में प्रचारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि बीएसएफ की 152वीं बटालियन के जवान व अधिकारी सोमवार को कैंप में हथियारों को साफ कर रहे थे, अचानक एंटी मेटिरियल रायफल में धमाका हो गया। धमाके की आवाज से वहां अफरा तफरी फैल गई। विस्फोट की आवाज सुन कर वहां जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां दो लोग घायल पड़े थे। 

बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने तत्काल दोनों को नौशेरा के सब जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार, बीएसएफ के एएसआई एएसआई राज अहमद (54) निवासी उत्तर प्रदेश और हवलदार जमील अहमद (50) निवासी राजोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस रायफल में धमाका हुआ उसे बहुत पहले भी साफ किया गया था और उस समय एक बिना फटा शेल रायफल के अंदर रह गया था। सोमवार को जब बीएसएफ के अधिकारी व जवान उसे फिर से साफ कर रहे थे तभी पुराने शेल में विस्फोट हो गया।
 

'यह हथियारों की नियमित की सफाई के दौरान हुआ एक आकस्मिक विस्फोट था और इस का किसी भी आतंकवादी घटना से कोई संबंध नहीं है। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'-जुगल मन्हास, एसएसपी (राजोरी)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें