घगवाल। ब्लॉक की पंचायत नारण की सरपंच गीतांजलि शर्मा ने शुक्रवार को पंचायत के गांव मदेरा नारण जाने वाले मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कराया। सरपंच ने बताया कि गांव मदेरा और नारण के लोगों की मांग थी, जिसे पूरा किया गया है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष विजय टगोत्रा, कुलभूषण सिंह, डीडीसी आशारानी, पंच समता देवी पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद