फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मोदी की वजह से होगी भाजपा हार: मीम

Sun, 24 May 2015 12:47 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने शनिवार को श्रीनगर में केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए फटकार लगाई। सत्ताधारी सरकार के एक साल पूरे होने पर उन्होंने मोदी सरकार की नाकामियां गिनवाईं। वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। भाजपा को बिहार में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। मीम अफजल ने कांग्रेस पर भाजपा द्वारा यूपीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में समझौते को लेकर लगाए आरोपों को सिरे से नकारा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया है। जबसे मोदी सरकार ने सत्ता संभाली है, तबसे जो कुछ हो रहा है वह साफ स्पष्ट है। अफजल ने कहा कि पिछले एक वर्ष के भीतर 746 सीजफायर के उल्लंघन हुए। बीएसएफ  के मुताबिक 1971 की जंग के बाद पहली बार इतने सीजफायर के उल्लंघन हुए हैं।

हाल ही में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का बयान कि आतंकियों को आतंकी ही मारेंगे, पर मीम अफजल ने कहा कि यह एक अफसोस जनक बयान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर बहुत अहम है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए। भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार ने चीन बॉर्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माउंटेन स्ट्राइक कोपर्स (एमएससी) के गठन की बात की थी।
विज्ञापन


करीब 90 हजार तैयार भी किए गए थे, लेकिन इसकी संख्या मोदी सरकार ने घटाकर 50 फीसदी ही कर दी। यहां तक कि मोदी सरकार महंगाई पर भी रोक नहीं लगा पाई। अगर बीते 15 दिन की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में सात रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल में पांच रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें