फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली ने किया दावा, पहली बार उत्तर-पूर्व में बनेगी सरकार

Wed, 13 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित करते अरुण जेटली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दावा किया है कि इस बार असम में भाजपा की सरकार बनेगी। उत्तर-पूर्व में पहली बार पार्टी का परचम लहराएगा। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का जम्मू-कश्मीर से राजनीतिक ही नहीं बल्कि भावुक रिश्ता रहा है। जनसंघ का पहला मुद्दा कश्मीर रहा है। राष्ट्रवाद की पहली नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने रखी। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय से पूरे प्रदेश में भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार होगा।

कार्यालय बनाने में भाजपा काफी पीछे है। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी जिलों में कार्यालय की आवश्यकता पर बल दिया है। जम्मू कश्मीर में भी हर जिले में कार्यालय बनाने की जिम्मेदारी नए प्रदेश अध्यक्ष तथा उनकी टीम के कंधों पर है। कार्यालय रहने से लोगों के शिकायत और सुझाव आते हैं और इससे पार्टी को मजबूत होने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर सीमांत राज्य है। यहां की संवेदनशीलताओं तथा अपने विचार को सामने रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर सफल हो इस बात के प्रयास करने होंगे।

सरकार सारी समस्याओं का समाधान करेगी। पहली बार यह लगने लगा है कि केंद्र की सरकार केवल योजनाएं नहीं बनाती है, बल्कि उसका क्रियान्वयन भी करती है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय को जीवंत बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश की नई टीम के पास है।
Trending Videos
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के पैकेज से खुशहाली लाई जाएगी'

कार्यक्रम में मौजूद अरुण जेटली और भाजपा नेता - फोटो : Amar Ujala
कोशिश होनी चाहिए हर बूथ तक पहुंचें। यहां जन प्रतिनिधि भी बैठें। पार्टी कार्यालय से चले यह कोशिश होनी चाहिए। पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार राज्य में हमारी सरकार बनी है। ऐसे में हम पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ा है।

साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी है। सत्ता में रहने के बाद अब इन जिम्मेदारियों को पूरा करने में किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा। केंद्र और राज्य दोनों जगह अपनी सरकार है। ऐसे में केंद्र की योजनाओं को लागू करने में कहीं चूक न रह जाए इसका ख्याल रखना होगा।

रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासती सरकार तीनों खित्तों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के पैकेज से राज्य में खुशहाली लाई जाएगी और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। रिफ्यूजियों की पहली बार चिंता की गई है।

बाढ़ प्रभावितों को भी नुकसान की भरपाई की जा रही है। पिछली सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव हवा में तैयार किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने यहां के लोगों के दुख दर्द को ध्यान में रखते हुए 80 हजार करोड़ का पैकेज दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इससे पहले अरुण जेटली सहित अन्य नेता पार्टी मुख्यालय के उद्घाटन पर आयोजित हवन-पूजन में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें