फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की अंतिम तक मदद करेगी भाजपा

Sat, 20 Sep 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अंतिम बाढ़ पीड़ित के पुनर्वास तक भाजपा आराम से नहीं बैठेंगी। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यालय पदाधिकारियों, जिला प्रधान, विधायकों की बैठक में बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि राहत सामग्री वितरित करने के काम में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जीजान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद जो स्थिति बनी है। उसमें जरूरी है कि राहत सामग्री और दान में आई राशि को वितरित करते हुए ध्यान रखा जाए कि कोई भी बाढ़ पीड़ित छूटने न पाए। इस अवसर पर भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहिंद्र पांडे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के बाद से पूरा देश एकजुट होकर मदद को आगे आया है।

केंद्र सरकार ने त्वरित कदमों से बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दौरान जमीन पर कहीं नजर नहीं आई। बैठक के दौरान विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव बाली भगत, कविंद्र गुप्ता, सत शर्मा सीए, चंद्र प्रकाश गंगा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें