श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नेकां-कांग्रेस के हाथ मिलाने से सत्तापक्ष पीडीपी-भाजपा में भी बातचीत का दौर जारी है। ऐसे संकेत हैं कि पीडीपी उम्मीदवारों को भाजपा अपना समर्थन दे सकती है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल ने बुधवार को श्रीनगर में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पीडीपी के कई नेताओं से मुलाकात हुई।
इसमें लोकसभा उप चुनाव की दोनों सीटों के लिए रणनीति पर विचार किया गया। सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी ने अपने उम्मीदवार श्रीनगर और अनंतनाग सीटों से खड़े कर दिए हैं। ऐसे में भाजपा अपने उम्मीदवार खड़ा करे या नहीं, इस पर पार्टी नेताओं समेत पीडीपी के साथ वार्ता जारी है।