फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी जेके: गुपकार गठबंधन के खिलाफ और आक्रामक रणनीति अपनाएगी भाजपा, दस को होगी प्रदेश स्तरीय बैठक

Thu, 08 Sep 2022 04:06 AM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन में शामिल दलों की सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के अलावा शिव सेना ठाकरे आदि पार्टियों को भी न्यौता दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस सितंबर को भाजपा के गढ़ जम्मू में गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक का आक्रामक रणनीति के साथ भाजपा जवाब देगी। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की अगुवाई में गुपकार गठबंधन की बैठक के जवाब में भाजपा ने भी उसी दिन अपने नेताओं की बैठक बुलाने की रणनीति भी तैयार कर ली है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन में शामिल दलों की सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के अलावा शिव सेना ठाकरे आदि पार्टियों को भी न्यौता दिया जाएगा।

बाहरी प्रदेशों के लोगों को जम्मू कश्मीर में मताधिकार देने के विषय पर होने वाली सर्वदलीय बैठक से जम्मू में सियासी सरगर्मी बढ़ना तय है। ऐसे में भाजपा अपने गढ़ में गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक का जवाब देने की तैयारी में जुट गई है।

 

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा भी कर चुके हैं। फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कश्मीर में भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कश्मीर संभाग के दौरे पर चल रहे हैं। जम्मू पहुंचकर वह गुपकार गठबंधन की बैठक के जवाब में भाजपा की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। 

विज्ञापन

 

गुपकार गठबंधन को जम्मू कश्मीर के लोग नकार चुके हैं। इस गठबंधन में शामिल दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं और सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों व यहां के संसाधनों को लूटने का काम किया है। गुपकार गठबंधन के खिलाफ भाजपा आक्रामक रणनीति अपनाएगी और प्रदेश के लोगों को इनका असली चेहरा दिखाती रहेगी।  -तरुण चुग, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें