फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी की बैठक में यह कहा गया कि मुफ्ती का विजन भारत-पाक के बीच दोस्ताना संबंध कायम करना था। क्योंकि रिश्तों में कड़वाहट की सबसे ज्यादा मार जम्मू-कश्मीर को सहनी पड़ती है। इसलिए उनके इस विजन को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाहौर दौरे की सराहना करते हुए कहा गया कि मुफ्ती जिस वक्त अस्पताल में मृत्युशैय्या पर पड़े थे उस वक्त मोदी का दौरा मुफ्ती के आखिरी लम्हे में खुशी देने वाली पहल थी।

पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद भी जिस तरह से दोनों देशों के हुक्मरानों ने परिपक्वता का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है और इससे मुफ्ती के विजन को बल मिलता है।
विज्ञापन


विज्ञापन

अगले 24 घंटों में कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक डॉक्टर निर्मल सिंह पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पीडीपी से सरकार गठन के लिए औपचारिक रूप से अभी तक कोई बात नहीं की है। फिलहाल पीडीपी के रुख का इंतजार किया जा रहा है।

अगले 24 घंटों में कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद है। महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि पार्टी को इस पर कोई एतराज नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें