फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह से रियासत में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग करेगी प्रदेश भाजपा

Thu, 27 Jun 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रियासत के पहले दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग पुरजोर तरीके से रखने का मन बना चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में करीब सौ प्रमुख नेता शाह से मिलने के लिए श्रीनगर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


वीरवार 27 जून को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रदेश भाजपा को विभिन्न मुद्दों पर अमित शाह के समक्ष अपना पक्ष रखने का समय निर्धारित हुआ है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पार्टी चाहती हैं कि यात्रा के समय में कोई भी विवादित मुद्दे को ज्यादा तूल न मिले। हालांकि विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग को पुरजोर तरीके से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। पार्टी चाहती हैं कि विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन हो। 

इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में पार्टी की तैयारियों, अनुच्छेद 35ए और 370 को हटाने के संबंध में अपना पक्ष रखेगी। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जम्मू से उनके समेत पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, पूर्व विधायक, एमएलसी समेत करीब सौ नेता श्रीनगर पहुंच चुके हैं और वीरवार सुबह 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें