फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लाल सिंह पर सख्त एक्शन के मूड में भाजपा, हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

Fri, 20 Apr 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह
विज्ञापन

पार्टी लाइन से हटकर रैलियां, जुलूस निकाल रहे पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर भाजपा अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। 23 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव से प्रस्तावित बैठक में नए मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप देने के अलावा लाल सिंह के बागी तेवरों का मामला भी उठ सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह के कहने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा नेताओं, मंत्रियों व विधायकों को कठुआ कांड के मामले पर चुप्पी साधे रखने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद से भाजपा नेता मामले पर कुछ कहने से कतरा रहे हैं, लेकिन मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चौधरी लाल सिंह ने मामले की सीबीआई जांच के लिए रैलियां व जुलूस निकालना जारी रखा है। भाजपा के एक उच्च पदस्थ पदाधिकारी के अनुसार चौधरी लाल सिंह के पार्टी लाइन से हटकर रैलियां व जुलूस, नुक्कड़ सभाएं करने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले पर  भाजपा जल्द कोई फैसला कर सकती है। 

‘लाल सिंह की रैलियों से भाजपा का लेना देना नहीं’
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी का कहना है कि पार्टी लाइन से हटकर रैलियां व जुलूस निकाल रहे विधायक चौधरी लाल सिंह व्यक्तिगत तौर पर यह सब कर रहे हैं। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी मंच से यह सब नहीं हो रहा है और इसमें भाजपा के नेता भी शिरकत नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें