फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह परिषद की मर्सेलांग सीट पर भाजपा जीती, कांग्रेस को मिले सिर्फ 300 वोट

Mon, 23 Sep 2019 07:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तेंगजिंग चोसफेल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जाम्यांग सीरिंग नामग्याल के सांसद बनने के बाद से रिक्त पड़ी लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की मर्सेलांग सीट पर भाजपा के उम्मीदवार तेंगजिंग चोसफेल ने जीत दर्ज की है। मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल पी. बांग्याल ने बताया कि 19 सितंबर को हुए चुनाव में मर्सेलांग सीट पर 58 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


चुनाव में कुल तीन उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। सोमवार को वोटों की मतगणना हुई और इसमें 1300 वोट हासिल कर भाजपा के उम्मीदवार तेंगजिंग चोसफेल विजेता घोषित हुए। दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे। उन्हें 879 वोट हासिल हुए। 

कांग्रेस उम्मीदवार सोनम नारबू को केवल 300 वोट हासिल हुए और वह आखिरी स्थान पर रहे। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के 24 काउंसलरों में से 17 भाजपा के हैं। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद को भाजपा ही संचालित कर रही है।
विज्ञापन


मर्सेलांग सीट पर भाजपा को मिली जीत पर मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल पी. बांग्याल ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि लेह के लोग भाजपा और मोदी सरकार के कार्य से खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें