फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर के बयान पर भाजपा का पलटवार

Fri, 26 Feb 2016 10:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने हाल में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला द्वारा जम्मू-कश्मीर के विलय पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। कहा कि जिस किसी को राज्य के भारत के साथ विलय पर शंका है उसे मुख्य धारा की राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय पूरी तरह से है और अगर किसी को इस पर कोई शंका है या फिर कोई सवाल है, तो उसे अलगाववादी खेमे में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता विलय और स्वायत्तता जैसे मुद्दों को उठाकर लोगों को मूर्ख बनाने में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नेकां के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ने जब सत्तर के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल था, तब उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि भारत के साथ जो राज्य का विलय है, वह अंतिम है।
विज्ञापन


वहीं, जिस प्रकार से उनके पोते उमर बयानबाजी कर रहे, उससे लगता है वह अपने दादा द्वारा स्वीकारी बात को भूल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि जब उमर मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कभी भी विलय और स्वायत्तता पर चर्चा नहीं की। भाजपा की ओर से यह प्रतिक्रिया उमर के हाल के बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय शर्तों पर आधारित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें