फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दस एमएलसी का समूह कश्मीर पहुंचा, राज्यपाल-सलाहकारों से मुलाकात के साथ जनता से भी करेंगे बात

Tue, 03 Sep 2019 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के दस विधान परिषद सदस्यों का समूह सोमवार को श्रीनगर रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के दस विधान परिषद सदस्यों का समूह सोमवार को श्रीनगर रवाना हुआ। एमएलसी अपने दौरे के दौरान राज्यपाल, सलाहकारों के अलावा विभागाध्यक्षों और जनता से मुलाकात कर हालात का आकलन करेंगे और लोगों में विश्वास बहाल करने की तरफ कदम बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


चीफ व्हिप रमेश अरोड़ा, अशोक खजूरिया, विबोध गुप्ता, चरणजीत सिंह खालसा, गिरधारी लाल रैना, सुरेंद्र अंबरदार, विक्रम रंधावा और प्रदीप शर्मा पर आधारित भाजपा को कोई समूह पहली बार अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर में हालात का जायजा लेने के लिए रवाना हुआ।

रमेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में विकास की तरफ बढ़ने का समय है। उन्होंने राज्य के पुनर्गठन का स्वागत करते हुए कारगिल काउंसिल के चेयरमैन अली के भाजपा में शामिल होने का स्वागत भी किया है।
विज्ञापन


अरोड़ा के अनुसार कश्मीर में कोशिश की जाएगी कि समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत की जाए। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकारों की तरफ से शुरू की गई कवायद को सराहते हुए आशा प्रकट की है कि वर्तमान राज्यपाल की देखरेख में राज्य तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें