जम्मू। भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को सच्चा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के विजन को ठोस पहलों और सम्मानजनक स्मरणोत्सव के माध्यम से उनकी विरासत का सम्मान कर कायम रखा है। सत शर्मा डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम, बीजेपी एससी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, भाजपा प्रवक्ता बलबीर राम रतन और डीडीसी करण अत्री, बलबीर लाल, विद्या मोटन और जगवीर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की। - ब्यूरो