फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में लोगों को गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा ने गोल मार्केट गांधीनगर में प्रदर्शनी लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा लोगों की सेहत जांची गई। साथ ही स्टॉल लगाकर आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन

कृषि, खाद्य एवं उपभोक्ता, आयुष आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। आयुष विभाग के स्टॉल पर लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाईं वितरित की गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने अंगदान के लिए फार्म भी भरे और इसका संकल्प लिया।
हालांकि प्रदर्शनी सुबह दस बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक कुछेक स्टाल ही रह गए। प्रदर्शनी में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि देशभर की तरह जम्मू-कश्मीर में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोग प्रदर्शनी में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लें और इनका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

------
वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने
अंगदान का लिया संकल्प
जम्मू। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्यों ने अंगदान का संकल्प लिया। रैना ने अंगदान की इस पहल को बढ़ावा देने के लिए सोटो के प्रयासों की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें