फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा वोटरों के साथ इमोशनल कार्ड खेल रही है: कांग्रेस

Sun, 25 Oct 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा रियासत के मतदाताओं के साथ इमोशनल कार्ड खेल रही है।
विज्ञापन


जम्मू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने एक बयान में कहा कि भाजपा  लेह के लोगों को आकर्षित करने के लिए लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिलवाने का भावनात्मक कार्ड खेल रही है।

अहमद मीर ने एलएएचडीसी लेह चुनावों में 26 सीटों में से 18 सीटों पर भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भावनात्मक रूप से क्षेत्रीय और धार्मिक मुद्दों पर लोगों का शोषण किया है।
विज्ञापन


जम्मू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने फैसले को पार्टी स्वीकार करती है। यहीं एक सच्चे लोकतंत्र की निशनी है। आपको बताते चलें कि पिछले काउंसिल चुनावों में कांग्रेस ने 21 सीटें मिली थी। लेकिन पिछले हफ्ते संपन्न हुए चुनावों में केवल पार्टी पांच ही सीटों पर विजय हासिल कर सकी।

मीर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इन स्थानीय चुनावों में उनके पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व और सत्तारूढ़ पार्टी ने सरकारी मशीनरी का उपयोग किया है। कांग्रेस ने अपनी हार का कराण बताते हुए कहा कि पार्टी के हार कारण सत्ताविरोधी लहर भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें