नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद किया-जुगलसांसद ने मतदाताओं का अभिनंदन कार्य
-सांसद ने मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रमों में शिरकत कर मतदाताओं का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने अपने कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर के लोगों को बर्बाद करने का काम किया है। जनता को बेवकूफ बनाकर लूटा गया। राज्य के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को नष्ट किया। जबकि भाजपा नेतृत्व राष्ट्र सेवा के लिए जुटा रहा।
जम्मू में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रमों की शृंखला को संबोधित करते सांसद ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा में विश्वास करती है और पार्टी का हर एक कार्यकर्ता साल के 365 दिन सक्रिय रूप से सेवा में लगा रहता है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें तीसरी बार मोदी सरकार में लाया है और वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे लोगों के विश्वास को पूरा करते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा, जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला भाजपा की ओर से करवाए गए एक अन्य कार्यक्रम में भी सांसद पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही, प्रिया सेठी, युद्धवीर सेठी, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में प्रभावशाली कार्य के लिए वार्ड 41 के शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और अन्य प्रमुख जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, जो जनता की सभी समस्याओं का सामना करते हुए पार्टी के लिए काम करते हैं।