जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे रात हल्का बुखार था। मैंने स्वयं कोविड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन लोगों से मेरा अनुरोध है जो इन दिनों मेरे संपर्क में थे, वह सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जांच करवा लें।