भाजपा एमएलए कृष्ण कुमार की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। इसमें उन्हें अपने पीएसओ की पीठ पर सवार होकर नाला पार करते दिखाया गया है।
इस फोटो को लेकर हो रही आलोचनाओं के मद्देनजर विधायक का कहना है कि सरकार ने पीएसओ उनकी मदद के लिए नियुक्त किया है। यदि वह पीएसओ की पीठ पर सवार होकर नाला पार कर रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह उसकी ड्यूटी थी कि वह नाला पार करने में मेरी मदद करे। वह कोई बंधुआ मजदूर नहीं है। उसने अपनी इच्छा से अपनी पीठ पर बैठाकर नाला पार करवाया।