फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानदानी राज्य खत्म करने के लिए दें वोट: उमा भारती

Thu, 18 Dec 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के बाना सिंह स्टेडियम में भाजपा की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सभा को संबोधित करते हुए आरएस पुरा से पार्टी के प्रत्याशी डा. गगन भगत को भारी मतों से कामयाब करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के  लोगों को चाहिए कि नेकां के खानदानी राज्य को खत्म करने के लिए और भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को कामयाब बनाएं।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान में हालत खराब हो रहे है। मासूम बच्चों को मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद से किसी का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन


केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद राज्य में आतंकवाद पर काबू पाया गया और देश के लोगों का मजबूती के साथ विकास किया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के लिए बेहतर नीतियां होने पर लोगों का सर्मथन मिल रहा है।

अब राज्य के लोगों को सत्ता परिवर्तन करने के लिए और भाजपा की मजबूत सरकार का गठन करने के लिए वोट मांगे। इस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, कर्ण भागत, हरभजन सिंह, विकास डोगरा, देवराज शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें