फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचलू की गिरफ्तारी पर अड़ी भाजपा

Tue, 31 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में सोमवार को भाजपा के दो सदस्यों चरणजीत सिंह खालसा और सोफी यूसुफ ने किश्तवाड़ हिंसा में जस्टिस गांधी की रिपोर्ट के तहत नेकां एमएलसी सज्जाद किचलू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। भाजपा सदस्यों ने प्रश्नकाल स्थगित कर मामले पर चर्चा करवाए जाने की मांग करते हुए कार्यकारी चेयरमैन की वेल के सामने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


बहरहाल संसदीय मामलों के मंत्री बशारत बुखारी के मामले में हस्तक्षेप और यह आश्वासन दिए जाने कि सरकार ने फिलहाल पूरी रिपोर्ट का अध्ययन व्यस्तता के चलते नहीं किया है। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद भाजपा सदस्य अपनी सीटों पर बैठ गए।

इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होते हुए विधान परिषद में भाजपा के तीन सदस्यों में से दो चरणजीत सिंह खालसा और सोफी यूसुफ ने किचलू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जस्टिस गांधी की रिपोर्ट के तहत उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है। सांप्रदायिकता फैलाकर हिंसा करवाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान नेकां और कांग्रेस सदस्य भी अपनी सीटों पर खड़े हो गए और उन्होंने खराब मौसम से रियासत में हो रहे नुकसान पर चर्चा करवाए जाने की मांग करना शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख संसदीय मामलों के मंत्री बशारत बुखारी ने कहा कि जस्टिस गांधी की फाइनल रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो चुकी है। व्यस्तता के चलते सरकार ने फिलहाल पूरी रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें