दोमाना। भारतीय जनता पार्टी मढ़ मंडल के अध्यक्ष शक्ति कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल, जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह चिब, पूर्व विधायक मढ़ सुखनंदन चौधरी व अन्य नेताओं से परामर्श कर सोमवार को मढ़ मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें कुलदीप शर्मा, भारत भूषण शर्मा और सरदार कमलजीत सिंह को मंडल महामंत्री, परमजोति, कुलजीत सिंह, कश्मीर सिंह और पवन बाली को मंडल उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा, रशपाल सिंह, रेखा रानी, प्रदीप सैनी और जयपाल को मंडल सचिव, जय कुमार को कोषाध्यक्ष, पीतांबर को कार्यालय सचिव, गौरव आनंद को मीडिया सचिव, बलराम सिंह को प्रचार सचिव, संजीव सिंह को सोशल मीडिया सचिव मनोनीत किया गया है। संवाद