फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा 370 पर लोगों को गुमराह कर रही है'

Sun, 30 Nov 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जम्मू कशमीर के लोगों को गुमराह कर रही है। रियासत को मिले विशेष दर्जे धारा 370 पर अपनी दोगली नीति पर काम कर रही है। इस से लोगों को भाजपा से सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन


यह बातें आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महा सचिव एंव पुर्व केन्द्रीय मंत्री मुकुल वासनीक ने आज सांबा विधानसभा क्षेत्र उमीदबार सुभाष भगत द्वारा गांव मण्डल में चुनावी कार्यालय खोलने के अबसर पर कहीं। उन्होंने कहा की भाजपा राम मदिंर का सहारा लेकर चुनावों में उतरती है।

जब की आज तक राम मदिंर के लिए भाजपा ने क्या किया है। उन्होंने कहा की रियासत की धार्मिक नगरी कटरा में रेल पहुंचाने का काम पूर्व की यूपीए सरकार ने किया था केवल उदघाटन ही मोदी ने किया है। वहीं मनरेगा, आरटीआई, लेह में विजली ग्रिड जैसे काम केवल युपीए सरकार के समय मे ही किए गए थे जिन का श्रेय भाजपा ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों को सबोंधित करते हुए कहा की कांग्रेस की यूपीए सरकार ने विकास की झंडी लगा दी थी जिन में राष्ट्रीय राजमार्ग हो जा अन्य विकास कार्य हो सभी कांग्रेस की पूर्व की यूपीए सरकार की ही देन है।

उन्होंने रियासत के लोगों को कहा की राज्य में अगामी सरकार भी कांग्रेस की ही होगी। इस अवसर पर कांग्रेस उमीदवार सुभाष भगत, कांग्रेस के जिला प्रधान प्रकाश शर्मा, विनोद मिश्रा, पुर्व मंत्री सबर्णलता, बशीर अहमद, राजन शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें