रियासी। भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मंडल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम शुरू करेगी। मंडल प्रधान करन देव सिंह ने बताया कि मंडल की कमेटी का गठन कर दिया है।
कमेटी की टीम में युवाओं के साथ महिलाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। मंडल के साथ जुड़ी हुई सभी पंचायतों में जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाएगी। लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर पर हल करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद