फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने रिफ्यूजियों का पैकेज नहीं लौटाया

Tue, 18 Nov 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को कहा कि भाजपा रिफ्यूजियों के पैकेज को लेकर पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रिफ्यूजियों के पैकेज को वापस लौटाने की खबर फैला कर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


कुछ लोग रिफ्यूजियों के विभिन्न वर्गों के बीच भेद पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बातें खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को राज्य में नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा के बढ़ते कद से डर लगने लगा है। इसलिए केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से रिफ्यूजियों के हितों की वकालत की है। भाजपा की केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। केंद्र सरकार रिफ्यूजी वर्गों की मांगों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि यह मामला संसदीय समिति के विचाराधीन है। स्टैंडिंग कमेटी के विचारार्थ तथ्यों को लीक करना उचित नहीं है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने रिफ्यूजियों के सभी वर्गों से अनुरोध करते हुए कहा कि भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें