फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महासचिव अशोक कौल बोले- घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी के प्रयास में जुटी केंद्र सरकार

Tue, 25 Feb 2020 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • अशोक कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी के हालात बदल रहे हैं। कश्मीरी पंडितों को पूरे सम्मान के साथ घाटी में वापस भेजा जाएगा। घाटी में मंदिरों को फिर से बनाने और उनकी मरम्मत करने के लिए सरकार पूरा समर्थन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव अशोक कौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की तरफ से माइग्रेंट कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए लगातार कोशिशें की जा रहीं हैं। यह बात भाजपा महासचिव अशोक कौल ने हरमुख गंगा (गैंगबल) ट्रस्ट  (एचजीजीटी) और आल पार्टी माइग्रेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएमसीसी) द्वारा आयोजित वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों से कहा कि वह कश्मीर में वापसी के लिए तैयार रहें, जिसके लिए वह पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी के हालात बदल रहे हैं। कश्मीरी पंडितों को पूरे सम्मान के साथ घाटी में वापस भेजा जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि घाटी में मंदिरों को फिर से बनाने और उनकी मरम्मत करने के लिए सरकार पूरा समर्थन प्रदान करेगी। इस दौरान एपीएमसीसी के प्रवक्ता किंग सी भारती ने बताया कि एपीएमसीसी की तरफ से साउथ कश्मीर स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर मार्तंड को फिर से बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, जम्मू नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, स्कूल एजूकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन वीणा पंडिता और रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन कमिश्नर टी. के. भट्ट द्वारा शारदा पीठ पर एपीएमसीसी की डाक्यूमेंट्री भी जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक सूर्य मंदिर मार्तंड को फिर से बनाने की तैयारी तेज

इस दौरान सभी को एपीएमसीसी और एचजीजीटी की विभिन्न गतिविधियों की झलक दिखाई गई। वहीं एपीएमसीसी के चेयरमैन विनोद पंडिता ने अपने ग्रुप के साउथ कश्मीर स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर मार्तंड को फिर से बनाने के प्लान के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान जेएन सागर को पंडिता कल्याण अवार्ड, प्रो. बी एल जुटशी को ललित अदित्या मुक्तापिदा अवार्ड, सुनील रैना राजनाक को अभिनव गुप्ता अवार्ड, कोर शारदा ग्रुप को लालेश्वरी अवार्ड, डॉ. नीरू खारू को कोटा रानी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किंग भारती ने कहा कि यह अवार्ड हर साल समुदाय के लोगों को समुदाय के हित में काम करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें