राज्यपाल से भाजपा महासचिव अशोक कौल की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बुधवार को श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने मुलाकात कर जम्मू कश्मीर की स्थिति पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के अलावा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।
राज्यपाल ने कौल को जन कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करते रहने का आग्रह किया। इसके अलावा जेएंडके इकोनॉमिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी की सीईओ अवनी लवासा ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर इरा की निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को राज्यपाल के संज्ञान में लाया। राज्यपाल ने लवासा से परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का महत्व भी दर्शाया।
वहीं राज्यपाल के सलाहकार के स्कंदन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन निगम के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान सलाहकार ने अधिकारियों को एसआरटीसी मार्गों की नए सिरे से समीक्षा करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक बसें पहाड़ी मार्गों पर चल सकें और ओवरलोडिंग की समस्या कम हो।
चिनाब वैली डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में 32 वाहन पहले से ही मौजूद हैं और 33 वाहनों के नए बेड़े के शामिल होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के व्यापक प्रचार की योजना तैयार करने को कहा। प्रमुख जिलों में चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी फैसला किया।