फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बड़े नेता ने कार्यकर्ताओं को दी है ये बड़ी नसीहत, जानें क्या कहा?

Tue, 21 Feb 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
bjp - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को जन आकांक्षाओं पर खरा उतने की हिदायत जारी की है। एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचे खन्ना ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से बैठक कर रियासत के सियासी परिदृश्य के अलावा पीडीपी में चल रही अंतर्कलह पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर खन्ना ने पार्टी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं से कहा कि वे आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारी करें और जन आकांक्षाओं पर खरा उतरे। जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने को प्राथमिकता दी जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार और राज्य की गठबंधन सरकार की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पार्टी मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा हुई। 

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के अनुसार प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एक दिवसीय दौरे पर जम्मू आए थे और उन्होंने यहां पार्टी के मंत्रियों व विधायकों से बैठक कर रियासत के सियासी परिदृश्य व विकास कार्यों पर हो रहे कामकाज की समीक्षा की और पार्टी विधायकों को जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जुट जाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें