फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: विधान परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 2 मार्च को मतदान होगा। पीडीपी और भाजपा के बीच इस चुनाव के लिए गठबंधन हो चुका है।
विज्ञापन


पीडीपी छह सीटों पर लड़ रही है और भाजपा के खाते पांच सीटें आईं हैं। पीडीपी छह प्रत्याशियों को ऐलान पहले ही कर चुकी है। भाजपा आलाकमान ने रियासत के पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सोमवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि जम्मू संभाग से बिबोध गुप्ता, रमेश अरोड़ा और चरणजीत सिंह खालसा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कश्मीर से सोफी युसुफ और लेह से शेरिंग दोरजे पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों का नामांकन 18 फरवरी से शुरू होगा। कश्मीर से हिना भट समेत कई नेता टिकट के दावेदार थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने सोफी युसुफ के नाम पर मुहर लगाई। सोफी कश्मीर में भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं। वह शुरू से भाजपा से जुड़े हैं।

पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट से नवाज कर विधान परिषद में प्रवेश का रास्ता साफ कर दिया है। लोकसभा चुनाव में कश्मीर के चुनाव में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश अरोड़ा को भी टिकट से नवाजा गया है।

जम्मू से एक दर्जन से अधिक दावेदार थे। सिख समाज को प्रतिनिधित्व के लिए चरणजीत सिंह खालसा को उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन

नेकां ने भी घोषित किए दो प्रत्याशी

नेशनल कांफ्रेंस ने विधान परिषद चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की सहमति से कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पूर्व गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू और केसर जमशेद लोन को उम्मीदवार बनाया है।

किचली किश्तवाड़ से विधानसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा के सुनील शर्मा ने उन्हें हराया था। बाद में उमर ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया लेकिन वह हार गए। किचलू को उमर का करीबी माना जाता है।

विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस और नेकां में गठबंधन हो गया है। निर्दलीय और अन्य विधायकों ने अभी अपना स्टैंड साफ नहीं किया है। नेकां और कांग्रेस गठबंधन की ओर से निर्दलीय विधायकों के समर्थन की कोशिश शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अबतक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें