फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़े की याचिका मिली तो उपचार करने पहुंचे डॉक्टर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडियां। छह माह तक दर्द से कराहते बछड़े को आखिर एक याचिका देने के बाद उपचार मिल गया। हुआ यूं कि छह माह पूर्व कस्बे में एक बछड़े को अज्ञात वाहन कुचल कर गुजर गया। हादसे में बछड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया। कई दिनों तक सड़क के किनारे पड़ा रहा। कुछ दिनों बाद दर्द से कराहते बछड़े की आवाज वहां से गुजर रहे सेवानिवृत शिक्षक गणेश दास ने सुनीं तो उसके पास पहुंच गए। कई दिनों तक अकेले ही उसकी देखभाल करते रहे। मगर बछड़े का जख्म भरने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद स्थानीय संस्थाओं को उन्होंने सूचित किया। अपने स्तर पर सभी ने उपचार किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा और स्थिति बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद गणेश दास, शनिदेव सेवा समिति छम्ब-ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती ने संयुक्त रूप से बछड़े की ओर से एक दया याचिका लिखी। इसे तहसीलदार ज्यौड़ियां के साथ उप राज्यपाल, मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासनिक सचिव, मंडलायुक्त जम्मू, जिला उपायुक्त जम्मू, उपजिला दंडाधिकारी अखनूर को प्रेषित किया। याचिकाकर्ता ने लिखा कि मेरे कानूनी अधिकारों के अंतर्गत मेरा उपचार करवाया जाए अथवा मुझे मृत्यु देकर इस पीड़ा से मुक्त करेें।
याचिका मिलने के बाद तहसीलदार ज्यौड़ियां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सालय ज्यौड़ियां को तुरंत उपचार करने के आदेश दिया। इसके विभागीय टीम ने उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया और उसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें