बिश्नाह। बिश्नाह बाजार से दिनदहाड़े बर्तन की दुकान पर चोरी करते हुए चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। सतीश शर्मा निवासी बिश्नाह ने बताया कि वह जरूरी काम से दुकान से बाहर गया था। जब सीसीटी में देखा तो युवक दुकान के अंदर गल्ले से पैसे निकाल रहा है। दुकान पर पहुंचकर चोर को रंगे हाथों पकड़ा। लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।युवक की पहचान दानिश निवासी वार्ड दो बिश्नाह के रूप में हुई है। संवाद