रनसु में पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ युवक को किया गिरफ्तार फोटो _ पुलिस स्रोत
- फोटो : samvad
पौनी। ब्लॉक के रनसु क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक युवक को प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी मनोहर सिंह निवासी संगड़ गुलजार को तलाशी ली तो उसके पास से प्रीगैबलिन की 1500 गोलियां बरामद हुईं। गोलियों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। रनसू पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद