फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह नगरपालिका के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिश्राह नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग स्रोत नगरवासी
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 5 और 7 के स्थानीय लोगों ने नपा दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। लोगों ने बताया कि वार्ड में नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में खड़ा हो रहा है। गलियों की पुलियां टूट चुकी हैं। लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बच्चों का स्कूल जाना दुश्वार हो गया है। वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नपा को अवगत करने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नपा स्थानीय लोगों को सुविधा मुहैया करने में पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिश्नाह नपा के अधिकारी लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नपा की तरफ से तत्काल गलियों की सफाई व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें