फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 08 Sep 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
चक चिमना के बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक चिमना के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव चक चिमना में पिछले आठ महीने से नया रिसीविंग स्टेशन चालू है। रिसीविंग स्टेशन के लिए गांव के लोगों ने जमीन दान की है। इसके बावजूद चक चिमना के आधे गांव को रिसीविंग स्टेशन से नहीं जोड़ा गया है।आधे गांव की बिजली आज भी नंदपुर रिसीविंग स्टेशन से सुचारु है। नंदपुर रिसीविंग स्टेशन से बिजली की कटौती बड़े पैमाने पर है। चक चिमना रिसीविंग स्टेशन की बिजली मगाल और मजुआ गांव को दी जा रही है। बिजली विभाग को जमीन दान देने के बाद सबसे पहले गांव को रिसीविंग स्टेशन से जोड़ने की शर्त रखी थी। बिजली विभाग ने ग्रामीणों के साथ धोखा किया है। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि विधायक राजीव भगत के समक्ष समस्या को उजागर किया गया है। बिजली विभाग के एईई को समस्या से अवगत करवाया गया है। परंतु ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक बिजली विभाग ने पूरे गांव को रिसीविंग स्टेशन से नहीं जोड़ा तो ग्रामीण चक चिमना रिसीविंग स्टेशन पर ताला जड़ देंगे। इस मौके पर ग्रामीणों में अनिल कुमार, बीरबल कुमार, गिरधारी लाल और अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें