फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल ब्लॉक के चार गांवों में छह दिनों से बिजली-पानी और सड़क संपर्क से वंचित

Tue, 02 Sep 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। इस सिलसिले के चलते पुरमंडल ब्लॉक के पलाई रजौली और पचौली सुमबली गांव में पिछले छह दिनों से लगातार बिजली बंद होने की वजह से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। बिजली बंद हाने लोगों की मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी बंद है इसके चलते लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। बारिश के कारण क्षेत्र में कथार, पाडल राजुल क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। इनमें राजुल के मोहनलाल सतपाल, गोपालचंद, दिलीप सिंह, के अतिरिक्त और भी कई परिवारों के बारिश की वजह से घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र से बेघर हुए लोगों को जल्दी से जल्दी रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें