पुंछ। सर सैयद अहमद खान के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पुंछ में स्थित सर सैयद एजूकेशन मिशन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सर सैयद अहमद के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन
मिशन के चेयरमैन सरफराज मीर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि डीसी राहुल यादव मौजूद थे। उनके साथ एसएसपी रमेश अंगराल और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कई शायरों ने अपने कलाम भी पेश किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद अहमद ने भारत में मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की। अलीगढ़ विश्वविद्यालय भी उन्हीं की देन है। ब्यूरो