फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu in Jammu Kashmir: उधमपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जगानू ब्लॉक के एक किलोमीटर दायरे को बनाया गया प्रभावित जोन

Sun, 31 Jan 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Bird Flu: पेड़ पर बैठे पक्षियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के जगानू ब्लाक में घरों में पाले गए मुर्गो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के भोपाल भेजे गए सैंपलों की जांट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के क्षेत्र को प्रभावित घोषित कर दिया है। शनिवार को पशु, भेड़ और मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त सचिव ने  जगानू में कई तरह के प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकी के भाई ने कहा- पूरे खानदान का सफाया करवाना है? खिड़की से हथियार फेंकों, कपड़े उतारकर बाहर आओ
विज्ञापन


पिछले दिनों जगानू ब्लॉक के धंदाल वेस्ट गांव के वार्ड नंबर दो में कुछ मुर्गों के मरने के कुछ संदिग्ध मामले सामने आए थे। ग्रामीणों की जानकारी के बाद विभाग के कर्मचारियों ने मुुर्गों के सैंपल जांच के लिएनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोरेटरी भोपाल भेजे थे। शनिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही डीसी को धंदाल के एक से दस किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें