फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान गिरने से सड़क बंद

विज्ञापन
कोहग बाथर सड़क पर गिरी पस्सियां। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश से कोहग-बाथर सड़क पर चट्टानें गिरने से सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। सड़क बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों के अनुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण करीब 10:00 बजे सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई जिससे 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर कोई भी यात्री वाहन नहीं चल सका। इससे लोगों को बिलावर उप जिला और अन्य कई इलाकों की तरफ जाने के लिए पैदल रास्ता चुनना पड़ा। देर शाम तक सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था पंचायत प्रतिनिधि ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क बनाई गई है और अधिकारियों को सड़क बंद होने की जानकारी दी गई है खबर लिखे जाने तक सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें