फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कोहिमा से कारगिल युद्ध स्मारक तक की यात्रा उधमपुर से रवाना, शहीदों की याद में निकले सैनिक

Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर में बाइक रैली को स्वागत करने के बाद आगे के सफर के लिए उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधमपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहिमा से कारगिल युद्ध स्मारक तक की कारगिल विजय यात्रा का उधमपुर में स्वागत करने के बाद आगे के सफर के लिए उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 7 जुलाई 1999 को नागा रेजिमेंट की दूसरी बटालियन (मशोख वारियर्स) ने कारगिल युद्ध के दौरान द्रास सेक्टर में ‘’ट्विन बम्प्स’’ पर कब्जा कर लिया था। 

विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाने और अपने बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना ने 2 जुलाई से 22 जुलाई तक कोहिमा से कारगिल तक  मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया। इसकी संकल्पना परशु ब्रिगेड द्वारा की गई थी और इसका नेतृत्व फायर एंड फ्यूरी कोर के तत्वावधान में बहादुर मशकोह योद्धाओं द्वारा किया जा रहा है।

20 दिनों में दल उत्तरी सीमाओं पर 3000 से अधिक किलोमीटर यात्रा करके उधमपुर पहुंचा है। इसको वीरवार को उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इसमें दो अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 21 सैनिक हैं जो अंततः 22 जुलाई 2023 को द्रास पहुंचेंगे और कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें