फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली से पर्यटन के लिए प्रोत्साहित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सोमवार को जम्मू तवी गोल्फ कोर्स से निकाली गई बाइक रैली में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रैली में शामिल हुए 50 बाइकर सुरईंसर, मानसर, माहोरगढ़ किला और चीची माता मंदिर से गुजरे।
विज्ञापन

मेयर जम्मू चंद्र मोहन गुप्ता और पर्यटन निदेशक आरके कटोच ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक कटोच ने बताया कि रैली का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के साथ जम्मू संभाग में नए स्थलों की शिनाख्त करना है। इन गतिविधियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आगामी दिनों में एडवेंचर गतिविधियों को गति दी जाएगी। इसमें वर्ल्ड वेटलैंड दिवस पर 2 फरवरी को बाइसाइकिल रैली आरएस पुरा से सुचेतगढ़ बॉर्डर तक, दूसरी बाइक रैली जम्मू-पटनीटॉप-डुडू, बसंतगढ़-रामनगर-मानसर-जम्मू के लिए निकाली जाएगी। इसके अलावा डोडा और रामबन जिलों में ट्रैकिंग गतिविधियां की जाएंगी। बाइकर्स अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त वेटलैंड सुरईंसर-मानसर झील भी जाएंगे। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जम्मू में बाइक रैली में शिरकत करने वाले कई बाइकर्स राष्ट्रीय स्तर से हैं। रैली की रवानगी के बाद रंगारंग व नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया, उपनिदेशक अनिल कुमार चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें