फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तूफान से सोलर प्लांट और पालीहाउस उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम को आई तेज़ आंधी तूफान से सीमावर्ती गांव के किसानों के खेतों में लगे सोलर पावर प्लांट और खेतों में लगाए गए पालीहाउस उड़ गए।
विज्ञापन

किसान ओंकार सिंह निवासी चक जसो ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में लाखों रुपये खर्च कर सोलर प्लांट और पाॅलीहाउस लगवाया था। पहले सीजन में ही तेज आंधी ने इसे तबाह कर दिया है। उनकी कृषि विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की जाए। ओंकार सिंह ने बताया की उनके खेतों में दो तीन महीने पहले ही पालीहाउस बनाया गया है। इस समय हम पालीहाउस में सब्जियां तैयार हो गई थीं। स्थानीय किसान गुरुदेव सिंह ने कहा कि कृषि विभाग ने जिस कंपनी को भी पालीहाउस का ठेका दिया है, उसकी पूरी जांच करवाई जाए। एक ही तूफान से पूरे पालीहाउस उड़ गए हैं। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें