घगवाल। राजपुरा की बस्ती दो में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। पंच दर्शन लाल ने कहा कि पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर था। लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। उन्होंने डीडीसी सदस्य आशा रानी को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने गत शाम को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को राहत दी है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण जसरोटिया, नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण लाल, मदन लाल, सतपाल शर्मा आदि उनके साथ थे। संवाद