फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज व अनियमित कटौती के कारण पंपसेट नहीं चल पा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । बिजली कटौती ने धान की रोपाई के काम में जुटे किसानों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। लो वोल्टेज व अनियमित कटौती के कारण पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में किसान सिंचाई जल की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

धान की रोपाई का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा व साथ ही अगेती लगी धान की फसल सूखे की चपेट में आ रही है। किसान सुखदेव चौधरी, प्रेमपाल चौधरी, मोहन सिंह भट्टी, भारत भूषण, कुलदीप वर्मा आदि ने बताया कि पर्याप्त बारिश अभी नहीं हुई है। क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं आ रहा। सिंचाई जल की किल्लत के कारण धान की रोपाई का काम लटका है। बारिश पर निर्भर किसान अभी तक धान की रोपाई शुरू भी नहीं कर पाए हैं। जिन किसानों ने धान की अगेती रोपाई की थी उनकी फसल पर सूखे का साया पड़ने लगा है। किसान बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन विद्युत व सिंचाई विभाग का ध्यान सिंचाई जल की किल्लत से जूझ रहे किसानों की ओर दिलाते हुए बिजली व सिंचाई जल की आपूर्ति को सुचारु बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें