विजयपुर। पीडीपी के जिला प्रधान हरमेश सिंह सलाथिया की देखरेख में रविवार को गुढ़ा मोड़ कार्यालय में बैठक हुई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस समय बिजली की जबरदस्त कटौती चल रही है। विभाग की तरफ से इस दिशा में कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। हरमेश सिंह सलाथिया नहीं आश्वासन दिया कि इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों और मुख्य सचिव से बात की जाएगी, ताकि आपकी परेशानी हल हो सके। बैठक में कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद