सांबा। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें जिले के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर अच्छे अंक बटोरे हैं। शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार साहिल हंसा ने 98.4 प्रतिशत, काजल राजपूत ने 98.4 प्रतिशत, शरद कुमार ने 97.4 प्रतिशत ओर माधवी राजपूत ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उधर जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपूरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिया शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। पहाड़ी कस्बा सुंब की अंशु देवी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।