बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत मीन सरकार में ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना ने पंचायत के बर्जानी मोहल्ले को 10 सोलर लाइटें प्रदान की। स्कूल की छात्राओं से उनका शुभारंभ भी कराया। इस मौके पर सरपंच भारत भूषण ने कहा कि सेना द्वारा भेंट की गई लाइटें क्षेत्र के विकास के लिए काफी अहमियत रखती हैं। क्योंकि आए दिन बिजली की समस्या से भी पंचायत वासियों को जूझना पड़ता है। इसकी किल्लत सेना ने खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में जहां कहीं पर भी इन सोलर लाइटों की जरूरत है वहां इनको लगा दिया गया है। पंचायत की देखरेख में इनकी देखभाल भी की जाएगी। इस मौके पर सेना की टाइगर डिवीजन की सनराइज ब्रिगेड के अधिकारी और पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे।