सांबा। सेना जहां देश की सरहदों की सुरक्षा में तैनात है। वहीं आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा निरंतर प्रयास किए हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स के सावरे ब्रिगेड ने बीरपुर में स्थित सरकारी स्कूलों में सोलर स्ट्रीट लाइट व खेलों का सामान दिया है। बीरपुर ऊपरी, बीरपुर लोअर, अरधनी, टकार और धौलपुर गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। बच्चों के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए, इस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में क्रिकेट किट, फुटबाल किट, वॉलीबाल, बास्केटबाल आदि जैसे खेल के सामान भी वितरित किए गए। सरपंच वीना जमवाल एवं ग्रामीणों ने इस तरह से सेना के कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और सेना के प्रयास की सराहना की। संवाद